नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साहसी बालिका संस्था ने ईंट-भट्ठे पर मजदूरों के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस मेला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

साहसी बालिका संस्था ने ईंट-भट्ठे पर मजदूरों के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस मेला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में हुआ आयोजन, बच्चों ने केक काटकर मनाया उत्सव; उपहार और खाद्य सामग्री पाकर खिले नन्हे चेहरों पर मुस्कान

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले बाल दिवस को साहसी बालिका संस्था कायमगंज की ओर से अनूठे अंदाज में मनाया गया। संस्था ने खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में ईंट-भट्ठे पर रहने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों के बीच पहुंचकर बाल दिवस मेले का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियों के पल साझा करना रहा।

इस अवसर पर कायमगंज क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा एवं थाना प्रभारी  विनोद शुक्ला के सहयोग से बच्चों को मिठाई, कॉपी, पेंसिल, रबर, बिस्कुट, नमकीन, केला, चिप्स सहित विभिन्न खाद्य सामग्री और उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें बाल दिवस की खुशियां साझा करने का अवसर दिया।

इस आयोजन में संस्था की ओर से अंकुर मिश्रा, चिराग, दिव्या, गरिमा, अंजू, चांदनी, किरन, कनक, शीतल और नेहा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

साहसी बालिका संस्था के इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि खुशियां बांटने के लिए किसी बड़े आयोजन की नहीं, बल्कि संवेदनशील सोच और सेवा भाव की जरूरत होती है। जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर बाल दिवस मनाने की इस पहल की सराहना की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]