नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 20 मार्च से परीक्षा शुरू – शुक्ला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

20 मार्च से परीक्षा शुरू – शुक्ला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रुखाबाद:-     प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में एस‌एम‌सी बैठक सम्पन्न – स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन खेतल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन योगेन्द्र कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा जिसमें अध्यक्ष और सचिव के अलावा वरिष्ठ सहायक अध्यापक तथा दो जागरूक‌ अभिभावक जिसमें एक महिला व एक पुरुष सदस्य होंगे। शासन ने दो हजार की धनराशि दी है जिससे एक एक हजार रुपए के दो स्पीकर खरीदे जाएंगे। आकाश पाल ने उपस्थित सभी अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का अनुरोध किया। योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा बीस मार्च से होगी तथा 31 मार्च को परीक्षाफल वितरण के साथ सत्र समाप्त हो जायेगा। अतः स्कूल चलो अभियान की शुरुआत अभी से शुरू की जानी चाहिए। बैठक में खेतल सिंह,जंट सिंह,पेशकार, रामविलास,शेर सिंह, जयवीर, कमलेश राजपूत, आशा, उमा, विद्या, खुशबू, मोहिनी, कामिनी, सत्यवती,केशकली, भगवान देवी, प्रेमवती आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]