नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्नातक चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्नातक चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- स्नातक चुनाव को लेकर श्री खाटू श्याम त्रिपाठी कोल्ड स्टोरेज, दलेलगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीयूष त्रिपाठी ने किया। बैठक में करीब दो सैकड़ा मतदाता एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने शिरकत की। बड़ी संख्या में मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के साथ भोजन भी ग्रहण किया।
आयोजक डॉ. के.के. सिंह एवं रेनू त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शिकोहाबाद से आए प्रोफेसर डी.एल. यादव ने आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने बताया कि नए मतदाता भी अपना वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य एवं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नवाबगंज मंडल के लिए कमल भारद्वाज तथा कायमगंज मंडल के लिए आलोक चतुर्वेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम में यादवेंद्र सिंह परिहार, चंद्रदेव दीक्षित, विकास पांडेय (मंडल प्रभारी), कमल भारद्वाज, आदेश शाक्य, शिवमंगल सिंह (सभासद), महेश वर्मा (शमसाबाद), डॉ. सुनील सेंगर, नागेंद्र सिंह, रामलखन (जैथरा बागवाला), मृदुल गंगवार, अर्पित रावत, धनपाल राजपूत, इलू ठाकुर, हिमांशु पांडेय, उज्जवल गुप्ता (अलीगंज), रेखा कनौजिया (शिक्षिका), अवधेश राजपूत, दुर्विजय सिंह (शिक्षक) सहित करीब दो सैकड़ा मतदाता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने आयोजक पीयूष त्रिपाठी, रेनू त्रिपाठी एवं डॉ. के.के. सिंह का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]