उपचुनाव में 1192 मतदाता 4 प्रधान पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- ब्लॉक क्षेत्र के गांव पंचायत उगरपुर में 2 मार्च को होने जा रहे प्रधान पद हेतु उपचुनाव में 1192 मतदाता 4 प्रधान पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। मतदान की सुरक्षा व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एवं कायमगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी मतदान केंद्र पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा इस दौरान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कायमगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार भाटी ने पुलिस फोर्स के साथ पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया तथा मतदाताओं से निर्भीक एवं निडर होकर मतदान करने को कहा इन अधिकारियों ने मतदाताओं से यह भी कहां कि किसी भी प्रधान प्रत्याशी के दबाव में मतदान ना करें। मतदान अपनी स्वेच्छा से करें अगर कोई दबाव बनाने का प्रयास करें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा पहुंचाने वालों को कतई नहीं बख्शेगी।श
मशाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत उगरपुर में 2 मार्च को प्रधान पद हेतु उपचुनाव हो रहा है यह चुनाव गांव के प्राथमिक विद्यालय मैं होगा इसमें 261 एवं 262 बूथ बनाए गए हैं चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों ने विद्यालय में डेरा डाल दिया है 261 बु थ पर पीठासीन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी तथा 262 बु थ पर पीठासीन अधिकारी राकेश चंद यादव है मतदान केंद्र के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था थाना मऊ दरवाजा एसआई जितेंद्र कुमार एवं थाना शमशाबाद के एसआई अमित कुमार पुलिस एवं पीएसी फोर्स के जरिए सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात रहेंगे इसके अलावा दो हेड कांस्टेबल भी लगाए गए हैं मतदान की छतों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे मतदान केंद्र के बाहर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी पीएसी एवं पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात रहेंगे तथा पूरे गांव में फ्लैग मार्च भी करेंगे मतदान की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कायमगंज पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी पुलिस फोर्स के साथ पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया पुलिस की शक्ति को देखकर गांव के अराजकत्त्वों में दहशत फैल गई ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

