नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हुजूर 3 माह से मानदेय नहीं मिला, बच्चे कैसे खाएंगे होली पर गुजिया-पापड़ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हुजूर 3 माह से मानदेय नहीं मिला, बच्चे कैसे खाएंगे होली पर गुजिया-पापड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रुखाबाद :-    कई महीनों से भुगतान न मिलने से रसोइयों में नाराजगी है। उन्हें अपना परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इसी कारण रसोइयों ने कहा की होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, लेकिन सरकार हमारी ओर ध्यान नहीं दे रही।

नगर के प्राथमिक विद्यालयों में काम करने वाली गुड्डी देवी, राधा देवी, मौरश्री, पायल, किरन देवी, महजबी, पिंकी आदि रसोइयों ने बताया कि उनको महज दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जिसके लिए हमेशा बजट का संकट रहता है। पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। एक तरफ अल्प मानदेय और दूसरी तरफ होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है। जिससे परिवार चलाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। सरकार को हमारे बच्चों की भूख नहीं दिखती है। अदालत ने न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने और इसे 2005 से लागू करते हुए एरियर सहित भुगतान करने का आदेश दिया था, किंतु सरकार कुछ भी सुनने की तैयार नहीं है। रसोईयों ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से मांग की है कि होली के त्यौहार पर हमारा बकाया मानदेय हमारे खातों में भिजवाया जाए, जिससे हमारे बच्चे भी खुशी से होली का त्यौहार मना सके। और गुजिया, पापड़ आदि खा सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]