गरीब किसान आत्महत्या करने को मजबूर – रामबहादुर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद:- सात सूत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित नायब तहसीलदार को दिया । इस मौके पर किसान नेताओं ने रसोई गैस की कीमतों मे की गई मूल्यवृद्धि को तत्काल वापस लिए जाने की मांग करते हुए कहा रसोई गैस मूल्य बृद्धि का आलम यही रहा तो एक दिन गरीबों के घरों के घरों की रसोई लकड़ी से जलने वाले चूल्हे फिर ईजाद होंगे। गुरुवार को भाकियू आ अराजनैतिक जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में किसानों की अबश्यक पंचायत नवीन मंडी समिति शमशाबाद में सम्पन्न हुई पंचायत की अध्यक्षता रोशन लाल यादव ने की संचालन जिला महासचिव संजय गंगबार ने किया । पंचायत में किसानों की समस्याओं के अलाबा सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि किए जाने का मुद्दा छाया रहा जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में मूल्य वृद्धि किए जाने को लेकर आक्रोश जताते हुए कहा सरकार ने हर गरीब को धूल धुंए तथा प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए निशुल्क गैस चूल्हा तथा सिलेंडर दिया लेकिन गैस की कीमतों में वृद्धि कर आम जनमानस की कमर तोड़ने का काम किया। आलम यह लगातार मूल्य वृद्धि के चलते कल तक जिन गरीबों को घरों में प्रदूषण से मुक्ति मिली थी आज वही गरीब महंगाई के चलते प्रदूषण के साए में घरो मर चूल्हा जलाने को मजबूर हैं उन्होंने कहा गरीबों को धुंए तथा प्रदूषण से बचाने का ख्वाब देखने वाली सरकार मूल्य वृद्धि पर तत्काल रोक लगा मूल्य बृद्धि बापस ले। शमशाबाद नवीन मंडी परिसर जहा सड़क तथा फर्स टूटी हुई है पेयजल हेतु हैंडपंप तथा आरो खराब हैं शिकायतों के बावजूद भी ठीक नहीं कराये शमशाबाद सब्जी मंडी जो घने बाजार में प्राइवेट स्थान पर लगाई जाती है जिससे रोजाना जाम लगता है नवीन मंडी स्थल पर लाई जाए जिससे किसानों का शोषण रुक सके तथा राजस्व को लाभ मिल सके ,नगर पंचायत शमशाबाद के मोहल्ला पलिया जहां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को न देकर अपात्रों को दिया जा रहा है। कुछ गरीब महिलाओं के आधार कार्ड भी संलग्न हैं जांच करा कर गरीब पात्रों को ही दिलाये जाए , शमशाबाद क्षेत्र में आवारा गोवंश जो एक लंबे समय से किसानों की फसलों की बर्बादी का कारण बने हुए हैं फसलों को सुरक्षित रखने के लिए किसान रात्रि दिन रखवाली करने को मजबूर है भगाने पर यही खूखार आवारा गोवंशो का झुंड किसानों की जान का दुश्मन हो जाता है जिन्हें पकड़बाकर गौशाला में पहुंचाया जाए । कायमगंज मुख्य चौराहे से मछली मंडी व गंगा रोड की फुटपाथ खाली कराई जाए क्योंकि अतिक्रमण के चलते अक्सर जाम के हालात देखे जा रहे हैं ,प्रदेश में जनपद फर्रुखाबाद जो आलू उत्पादक क्षेत्र में सबसे अग्रणी क्षेत्र माना जाता है लेकिन यहां का किसान शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते आत्महत्या करने को मजबूर है गरीब किसानों के विकास के लिए जनपद में आलू उद्योग लगाए जाएं तथा आलू की रेक बाहर भिजवाई जाए जिससे गरीब किसान भी अच्छे दिनो के दर्शन हो सके वैसे भी सरकार का सपना है हर किसान की आय दोगुनी हो लेकिन गरीब किसान कंगाली का जीवन जीकर कर्ज के साए में आत्महत्या करने को मजबूर है नबीन मंडी परिषद शमशाबाद में जारी किसानों के धरना प्रदर्शन के लेकर जहां पुलिस प्रशासन सक्रिय वही यूपी सरकार तथा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को दिया जाना था लेकिन अपराहन कारणों के चलते नायब तहसीलदार सनी कनौजिया को भेजा गया यहाँ भाकियू अराजनैनिक नेताओं ने 7 सूत्री समस्याओं का ज्ञापन नायब तहसीलदार कायम गंज सनी कनॉजिया को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत जिला महासचिव संजय गंगवार डॉ कैलाश चंद यादव रामबरन यादव नन्हेलाल राजपूत उदय भान मिश्रा रामनिवास पालिया रोशन लाल सलमान अहमद सत्यराम पवन कुमार गुड्डी देवी कृष्णा देवी विमला देवी शारदा देवी रामबेटी रामप्यारी रामवीर सिंह सहित लगभग आधा सैकड़ा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

