नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा की जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता, ढोल नगाड़े बजाए और मिठाई बांटी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भाजपा की जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता, ढोल नगाड़े बजाए और मिठाई बांटी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रुखाबाद :-       भाजपा ने पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। पार्टी की जीत पर ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के श्यामागेट से लेकर पुरानी गल्लामंडी तक जमकर अबीर गुलाल की वर्षा कर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण दुबे, मुकेश दुबे, ओमकालेश्वर पाठक, शिवम पाठक, सागर गुप्ता, अंबुज गंगवार आदि कार्यकर्ताओं ने नगाड़े की धुन पर झूमते हुए दुकानदारों व राहगीरों को मिठाई खिलाई।
वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण दुबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है।त्रिपुरा विधानसभा में 60 सीटें हैं। यहां पर कुल 33 सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है। पार्टी की सरकार बनना तय है।इसी तरह नागालैंड में भी 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां भी भाजपा 36 सीटों पर आगे है। जबकि 13 सीटें अन्य दलों को मिली हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल की जामकर वर्षा की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]