ट्रैक्टर के पहिए से दब कर किसान की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद फर्रुखाबाद :- ट्रैक्टर पर आलू लादकर ले जा रहे किसान का पैर पहिए में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव ललोर निवासी जवाहरलाल का 24 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार ट्रैक्टर पर आलू लादकर फर्रुखाबाद जा रहा था। रास्ते में उसका पैर ट्रैक्टर के पहिए में फंस गया और मिथुन पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना पर पत्नी निशा पुत्र निशांत बहन रूबी रोली सपना पारुल परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

