नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधान सचिव करा रहे दूसरे पंचायत क्षेत्र में मानकविहीन नाला निर्माण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रधान सचिव करा रहे दूसरे पंचायत क्षेत्र में मानकविहीन नाला निर्माण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– खंड विकास अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश।

– एडीओ पंचायत करेंगे मामले की जांच।

शमसाबाद/फर्रुखाबाद :-   भ्रष्ट सचिव एवं प्रधान द्वारा दूसरे राजस्व गांव की जगह पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से भ्रष्ट सचिव एवं ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार की जांच करवाए जाने की मांग की है।
विकासखंड शमशाबाद की ग्राम पंचायत समैचीपुर चितार की प्रधान ताराबानो एवं भ्रष्ट सचिव सचिन देव द्वारा 180650 रुपए की कीमत से पानी निकलने के लिए दूसरे की ग्राम पंचायत की भूमि पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जो कि नियमों के विरुद्ध है ।अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है । आरोप है कि ग्राम प्रधान एवं सचिव की खाऊ कमाऊ नीति के चलते नाला निर्माण में निहायत घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जो कि भ्रष्टाचार का परिचायक है। जानकारी में यह भी बताया गया है कि पानी की निकासी के लिए ₹180650 की लागत से नाला निर्माण कराया जाना स्वीकृत हुआ है  नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। यह नाला गुलफाम के घर से बांकेलाल के खेत तक स्वीकृत है। यहां के निवासी शमीम ने बताया कि ग्राम सभा बरखेड़ा का मजरा पैलानी दक्षिण की राजस्व भूमि पर बना है। जबकि दूसरी ग्राम पंचायत समैंचीपुर चितार द्वारा अवैध रूप से नाले का निर्माण कराया जा रहा है।जो कि गलत है ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा नियमों को ताक में रखकर नाले का निर्माण कराए जाने की शिकायत विकास खंड अधिकारी मोहम्मद शमीम अशरफ से की। जिस पर विकास खंड अधिकारी ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए। हालांकि एडीओ पंचायत से जब इस संबंध की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि दूसरे की ग्राम पंचायत में नाले का निर्माण कराया जाना नियमों का विरुद्ध है। जबकि ग्राम प्रधान एवं सचिव का कहना है कि उनके द्वारा जो नाले का निर्माण कराया जा रहा है वह अपनी ग्राम पंचायत में ही कराया जा रहा है। दूसरी ग्राम पंचायत में नहीं बताया गया है कि नाले के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जो कि भ्रष्टाचार का परिचायक है सबसे बड़ी मजे की बात यह है कि इस ग्राम पंचायत के ग्रामीण इस मामले में कोई आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। जिनमें से कुछ ग्रामीणों ने गुप्त रूप से विकास खंड अधिकारी के कार्यालय में जाकर विकास खंड अधिकारी से इस प्रकरण की शिकायत की तथा जांच कराए जाने की मांग की। इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर विकास खंड अधिकारी मोहम्मद शमीम अशरफ ने इस प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत को दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]