पुलिसकर्मियों ने अबीर गुलाल लगा मनाया होली का त्यौहार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रूखबाद :- थाना अध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों एवं नगर वासियों के साथ बैंड बाजे के धुनो के बीच खेला अबीर गुलाल का रंग तथा थाना अध्यक्ष ने गाए होली गीत।
होली के दूसरे दिन शमशाबाद थाना पुलिस ने भी मीडिया कर्मियों एवं कस्बा वासियों के बीच जमकर होली मनाई तथा अबीर गुलाल उड़े ला इस दौरान थाना अध्यक्ष मनोज कुमार भाटी की देखरेख में थाना पुलिस ने बैंड बाजों के साथ जुलूस निकाला । यह जुलूस थाना प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ दोबारा थाना प्रांगण पर खत्म हुआ इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने अपने पुलिसकर्मियों एवं मीडिया कर्मियों के साथ जमकर होली खेली तथा देवी अबीर गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली की शुभकामनाएं दी इस जुलूस में कस्बे वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जमकर रंग खेला इस मौके पर मीडिया कर्मियों में विश्व प्रकाश चतुर्वेदी महेश वर्मा अनिल अवस्थी सुनील कुमार सलमान अहमद के अलावा भाजपा नेता डॉक्टर हेमचंद राजपूत जोगराज राजपूत सुबोध शर्मा अजब सिंह राजपूत कन्हैयालाल भारद्वाज संजय गंगवार ला लिया सहित भारी संख्या में कस्बा वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रिपोर्टर – महेश वर्मा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

