नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्साह के साथ मां ब्रहम्मचारिणी का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

उत्साह के साथ मां ब्रहम्मचारिणी का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद /कायमगंज/शमसाबाद/कम्पिल
चैत्र नवरात्र के दसरे दिन मां ब्रहम्मचारिणी का श्रद्धालुओं ने उत्साह व उमंग के साथ स्वागत किया। शुभ मुहूर्त में विधि विधान से घरों व मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मंदिरों में मातारानी को श्रृंगार सामग्री व चुनरी चढ़ाकर मनौती मांगी। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों में सुबह से ही उत्साह दिखा।
गुरूवार सुबह से ही लोगों ने पूजन की तैयारी शुरू कर दीं। स्नान आदि करने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन शुरू किया। पान, सुपाड़ी, नारियल, कलावा, मेवा व मिष्ठान आदि मातारानी को अर्पण कर हवन में आहुतियां डालीं। मातारानी का दीपक जलाने के बाद भक्तों ने पाठ किया और फिर आरती कर मत्था टेका। इसके बाद लोग देवी मंदिरों की ओर चल पड़े। मठिया देवी मंदिर में भक्तों ने दर्शन कर मनौती मांगी। बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर में लाइन लगाकर श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर में भी यही नजारा था। इसके साथ ही गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ और गुरगांव देवी मंदिर, श्रीकाली सिद्धपीठ,कायमगंज में मॉ गमा देवी बड़ी देवी मंदिर,लालकुंआ मंदिर,मॉ फूलमती देवी मंदिर,मॉ लालता देवी सहित जनपद के समस्त मंदिरांे में भी भक्तों की भीड़ थी। महिलाओं ने मातारानी को श्रृंगार सामग्री व चुनरी चढ़ाकर मनौती मांगी। फल व पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीददारी के लिए भीड़ लगी रही।

मंदिरों में पुलिस बल रहा तैनात

नगर के प्रमुख मंदिरों के मुख्यगेट पर महिला व पुरुष सिपाही खड़े होकर भक्तों की लाइन लगवा रहे थे। लाइन से भक्तों को प्रवेश करने दिया। गुरगांव देवी और मठिया देवी मंदिर में भी पुलिस मौजूद रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]