आकाश आनंद की शादी में पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लखनऊ/ कायमगंज/फर्रूखाबाद :- बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी पार्टी के ही वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सिद्धार्थ आनंद की बेटी प्रज्ञा के साथ बौद्ध रीति-रिवाज से हुई। गुरुग्राम में हुए आयोजन में बसपा प्रमुख मायावती, करीबी रिश्तेदार और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।आकाश आनंद मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। शाम करीब पांच बजे सेहराबंदी की रस्म उनके घर पर ही हुई। इसमें परिवार के लोग शामिल थे। बसपा प्रमुख मायावती जब अपने पसंदीदा गुलाबी रंग के सूट में पहुंचीं तो पदाधिकारियों ने नारे लगाए। स्टेज पर जाकर परिवारीजनों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।मायावती की बहू यानी प्रज्ञा अशोक सिद्धार्थ निवासी कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद की बेटी है जो कि बसपा प्रमुख मायावती के काफी करीबी रह चुके हैं। वहीं मायावती के कहने पर ही डाक्टर की नौकरी छोडकर बसपा पार्टी में शामिल हुए थे इनकी बेटी प्रज्ञा एमबीबीएस की पढाई पूरी कर चुकी हैं और एमडी की तैयारी कर रही हैं। इसी के साथ रविवार को आकाश आनन्द की शादी बडे ही शानदार तरीके से गुरूग्राम के एंबिएंस डॉट रिसोर्ट में कराई गई। जिसमें आकाश आनन्द शेरवानी मंे नजर आए ।
भव्य इंतजाम रहा
शादी में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था। इसके अलावा दोनों परिवारों की ओर से करीबी रिश्तेदार पहुंचे। बसपा के अलावा दूसरे दलों के नेताओं को न्योता नहीं दिया गया था। भोजन के लिए दो अलग-अलग हॉल थे। एक हॉल वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए और एक अन्य कार्यकर्ताओं के लिए था। खाने में इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज समेत कई डिश थीं। स्टेज पर आशीर्वाद देने के बाद मायावती ने सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। डीजे और संगीत का आयोजन अलग हॉल में था। यहां रिश्तेदारों और आकाश के मित्रों ने डांस किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

