नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंधी और बारिश, मोबाइल टावर गिरने से दो की मौत, एक घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आंधी और बारिश, मोबाइल टावर गिरने से दो की मौत, एक घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिधनू : –  बिधनू गल्लामंडी समाधी पुलिया के पास लगा मोबाइल टावर शुक्रवार शाम आई तेज आंधी-बारिश में गिर गया। जिसके चपेट में पास से गुजर रहे तीन युवक आ गए। जिनमे एक मौके पर और दूसरे की अस्पताल में मौत ही गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।मूलरूप से हमीरपुर चांदी सिसोलर गांव निवासी 60 वर्षीय राजमिस्त्री होरीलाल उर्फ मस्ताना वर्तमान समय में गल्लामंडी सागरपुरी रोड के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। शुक्रवार शाम को तेज आंधी-बारिश के दौरान वह टावर के पास से गुजर रहे था। तभी मोबाइल टावर अचानक ग्राउंटिंग समेत उखड़कर उनके ऊपर गिर पड़ा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इसी बीच पास में खड़े खरकपुर निवासी 35 वर्षीय रामगोपाल यादव , लखपत विहार निवासी 40 वर्षीय कल्लू बाल्मीकि और हमीरपुर कुरारा झलोखर निवासी कल्लू प्रजापति भी चपेट में आकर टावर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रामगोपाल को भी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कल्लू बाल्मीकि और कल्लू प्रजापति की हालत गंभीर बनी हुई है।थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि घायलों को अस्प्ताल में भर्ती कराने के साथ मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]