आवास शिकायतों की स्वयं जांच करे समस्त खंड विकास अधिकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आई जी आर एस शिकायत निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आई जी आर एस के शिकायती प्रकरणों में सुस्पष्ट आख्या लगाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करे। यदि सरसरी निस्तारण किया गया तो सम्बन्धित की लापरवाही मानते हुए कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी अधिकारी स्वम आख्या चेक कर पोर्टल पर अपलोड कराए। बिना अधिकारी के देखे आख्या अपलोड न किया जाए। डिफाल्टर होने से तीन दिन पूर्व ही शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। आवास शिकायतों की स्वयं जांच करे समस्त खंड विकास अधिकारी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, संबंधित सभी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

