सहकारी समिति के चुनाव हेतु 16 नामांकन दाखिल 2 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रूखाबाद शमसाबाद विकास खंड परिसर में सुबह से गहमागहमी का माहौल रहा जिसमें भाजपा समर्थकों का तांता लगा रहा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता भी क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में मौजूद बने रहे । बता दें कि सहकारी समितियों के चुनाव में इस समय जिले में गहमागहमी का माहौल चरम पर है वही शमसा बाद कृषक सेवा सहकारी समिति के लिए होने वाले चुनाव हेतु विकास खंड कार्यालय के सभागार में सहकारी समितियों के चुनाव हेतु सदस्य पद के लिए 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किए जिसमें 2 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । वहीं सहकारी समिति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी रामसिंह कानूनगो ने बताया कि डेलीगेट के चुनाव हेतु रमापुर जसू से 2 पर्चे,अलीपुर पीत धोलेश्वर से चार, सुल्तानगंज से दो,रजलामई से दो, खुड़िना धमगमा से दो, सरपारपुर से दो मुरैठी से दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं वही शमशाबाद ब हरसिंहपुर तराई से नामांकन करने वाले निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

