नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस ने कराई प्रेमी -प्रेमिका की शादी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पुलिस ने कराई प्रेमी -प्रेमिका की शादी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 फर्रूखाबाद:-    बहन अपने प्रेमी से न मिल सके, इसलिए युवक उसे बाइक से बैठाकर कहीं छोड़ने जा रहा था। जैसे ही युवती ने पुलिस थाना देखा तो वह बाइक से कूदकर थाने पहुंची और थानेदार को आपबीती बताते हुए प्रेमी से शादी कराने की फरियाद की। पुलिस ने उसके प्रेमी को थाने बुलाया और स्वजन की सहमति के बाद मंदिर में शादी करवा दी।
संकिसा के ग्राम साहबगंज निवासी युवती सुदामा व नगला भवानी निवासी युवक अभिनय कुमार शर्मा के बीच तीन वर्ष से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सुदामा से परिजन इसके विरोध में थे। सुदामा अपने प्रेमी से न मिल सके, इसलिए सोमवार देर शाम उसका भाई रामऋषि शाक्य बाइक से उसे रिश्तेदारी में छोड़ने जा रहा था। रामऋषि की बाइक थाना मेरापुर के गेट पर पहुंची तो सुदामा बाइक से कूदकर थाने के अंदर पहुंच गई।थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह से कहा साहब हमें बचा लो। भाई गलत इरादे से कहीं छोड़ने जा रहा है। थानाध्यक्ष ने मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने के कारण सुदामा को महिला कांस्टेबल की सुरक्षा में रख दिया तथा दोनों पक्षों के परिजन को घटना की जानकारी दी।युवती के पिता किशनलाल शाक्य व युवक के पिता नरेंद्रकुमार को थाने बुलवाकर दोनो पक्षों की बात सुनी। ग्राम प्रधान साहबगंज के प्रतिनिधि शेरसिंह को थाने बुलवाया। दोनो पक्षों की सहमति से थाने के मंदिर में वरमाला डलवाकर शादी करा दी।थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। गवाह के तौर पर समझौतानामा में प्रधान साहबगंज शेरसिंह व युवक व युवती के पिता के हस्ताक्षर हैं। जिससे कोई विवाद उत्पन्न न हो। पुलिसकर्मियों में मिष्ठान भी वितरण किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]