नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुष्पों की होली खेल पत्रकारों ने दिया एकजुटता का परिचय – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पुष्पों की होली खेल पत्रकारों ने दिया एकजुटता का परिचय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद/फर्रूखाबाद :-   प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। एक-दूसरे को को गुलाल अबीर का तिलक लगा पत्रकारों ने पुष्पों की होली खेली।
नगर के न्यू मधुर मिलन गेस्ट हाउस शमसाबाद में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के बैनर तले पत्रकारांे का होली मिलन कार्यक्रम समपन्न हुआ। जिसमें जनपद की सभी तहसीलों व ब्लाकस्तर के पत्रकारों ने सहभागिता की। पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर पुष्पों की होली खेली। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों को अपनी लेखनी से समझौता नहीं करना चाहिए। यदि खबर है तो स्पष्ट और निर्भय होकर लिखें अधिकारी की चाटुकारिता करने से अच्छा है कि अपना साइड व्यापार करें आपकी कलम चलेगी तो आपको सम्मान मिलेगा। अधिकारी चारा डालकर आपको फंसाने का षड़यन्त्र करते हैं। सभी पत्रकारों को एकजुट रहना चाहिए। मनोज जौहरी ने कहा कि पत्रकारों को एक जुट होकर आपसी वैमनस्यता त्यागनी चाहिए। यही सच्ची होली की परिभाषा है। तहसील अध्यक्ष विनय सक्सेना ने कहा कि संगठन के सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकजुटता व सदस्यता अभियान पर बल दिया। साथ ही कहा कि किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर महेश वर्मा,ओमवीर सिंह,सरबजीत सिंह,विश्वप्रकाश चतुर्वेदी,अनिल अवस्थी,अशोक शर्मा बृजकान्त,रामू राजपूत,गौरव शुक्ला,शाहनवाज खां,आशिद,सुनील कुमार,ज्ञानचन्द्र राजपूत,सलमान अहमद,रोहित गंगवार,अनिल शर्मा सहित लगभग आधा सैकड़ा पत्रकार बन्धुओं ने पुष्पों की होली का आनन्द लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]