नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपनी पेंशन बहाल कराने के लिए डीएम से फरियाद करने पहुंचे पूर्व प्रधान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अपनी पेंशन बहाल कराने के लिए डीएम से फरियाद करने पहुंचे पूर्व प्रधान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रूखाबाद :-    तहसील कायमगंज में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस में 154 शिकायती प्रार्थनापत्र आए जिनमें से आठ शिकायतों को मौक पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में अपनी पेंशन चालू कराने के लिए पहुंचे विकलांग पूर्व प्रधान आम जनमानस की भीड़ में लगे रहे।
शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ग्राम पंचायत जौंरा निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र कैलाश जो कि पूर्व में ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। वह अकेले ही जिलाधिकारी संजय कुमार से फरियाद करने के लिए अकेले पहुंचे। तो उन्हें अपने शिकायतीपत्र की रसीद लेने के लिए भीड़ में घुसना पड़ा। क्योंकि विकलांग के लिए अलग से कोई लाइन नहीं थी। कुछ फरियादियों ने जब मीडियाकर्मियों के कैमरे में फोटो खिंचता देखा तो उसे आगे किया। विकलांग ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह अकेले ही जिलाधिकारी से न्याय मांगने आए हैं अधिकारियों के कई बार चक्कर काट चुके हैं। लगभग एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी उनकी पेंशन नहीं बहाल हुई है। वहीं यदि लोगों की माने तो पूर्व प्रधान ब्रजेश कुमार को ग्राम के ही पूर्व प्रधान ने चुनाव लड़ाया था और उनकी पूरी प्रधानी उन्होंने ही की थी। लेकिन आज जब उनकी पेंशन कट गई तो बेचारे विकलांग पूर्व प्रधान अकेले ही भटक रहे हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,एसडीएम संजय कुमार,तहसीलदार करमवीर सिंह,सीओ सोहराब आलम खां सहित सम्बन्धित विभागांे के अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]