नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिमझिम बारिश से कहीं खुशी तो कहीं मायूसी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रिमझिम बारिश से कहीं खुशी तो कहीं मायूसी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद /फर्रुखाबाद :-  तूफानी हाबाओ के मध्य रिमझिम बरसात से कहीं किसानों के दिल खिले तो कहीं चेहरे पर छाई मयूसिया वे मौसम बरसात से जहां एक ओर किसानों की फसलों को जीवनदान मिला तो तो दूसरी ओर बर्बादी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छा कर किसानों को किसी अनहोनी की घटना का संदेश दे रहे थे। किसान भी बादलों को देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए ईश्वर से सुख समृद्धि की कामनाये कर रहे थे पिछले 4 दिनों से रह रह कर आसमान से बादल रिमझिम बरस रहे थे जिसे किसानों के चेहरो पर मायूसियों के बादल देखे जा रहे थे किसानों का कहना था इस वक्त उनके खेतों में गेहूं के अलावा तंबाकू जैसी महत्वपूर्ण फसल तैयार हो रही है जो लगभग तैयार है। इसी कड़ी में के साथ-साथ सरसों की फसल का भी कटाई जारी है तो कहीं कटने को तैयार खड़ी हुई है आसमान में बादलों को देख किसान बेहाल थे। किस तरह काट कर फसल को घर पर पहुंचाया जाए सोचते हुए कोशिशों में लगे हुए थे किसानों का कहना था जब तक फसल घर ना आ जाए तब तक उनकी नहीं होती जबकि गेहूं सरसों तथा तंबाकू की फसल के साथ-साथ मक्के जैसी फसल भी तैयार हो रही है । ऐसे हालातों में लगातार मौसम खराब होकर किसानों को बर्बादी का संकेत दे रहा था बीते दिवस की रात्रि आसमान से गरजते बादल किसानों का दिल दहला रहे थे मध्य रात्रि के करीब बेमौसम बरसात शुरू हुई सुबह तक जारी रही । सोमवार की सुबह जमकर बरसात हुई बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस उस वक्त ली जब हवाओं के मध्य सिर्फ पानी तो बरसा अतिवृष्टि नहीं किसानों ने संतोष जाहिर करते हुए कहा अगर अतिवृष्टि होती तो बेड़ा गर्क हो जाता मालूम रहे इस वक्त क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा किसानों के खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो रही है वहीं दूसरी ओर तंबाकू जैसी महत्वपूर्ण फसल भी तैयार की जा रही है सरसों की फसल जो पक कर तैयार है कहीं-कहीं कटाई का काम जोरों पर हो रहा है कही कही किसानों द्वारा मक्के की फसल भी तैयार की गई रह-रहकर मौसम की बेवफाई किसानों को मायूस कर रही थी प्राकृतिक आपदाओ से बचने के लिए किसानों को सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हुए भगवान से खुशहाली की कामनाये करते हुए देखा गया।  किसानों ने बताया सरसों की फसल कटाई के बाद खेत में पड़ी हुई थी जो तूफानी हबाओ में उड़ गई हैं तो कुछ किसानों के खेतो में खड़ी गन्ने की फसल गिर गई किसानों की तो आने तो दिनों में गन्ने की बुवाई का कार्य किया जाएगा पिछले तीन-चार दिनों से मौसम के बदलते तेवरो को देखकर जहां एक ओर किसानों में दहशत का माहौल देखा गया वही दूसरी ओर मौसम का मिजाज भी ठंडा हो गया लोगों को मार्च महीने में फरवरी जैसा एहसास होने लगा बढ़ती ठंडक से बुजुर्गों ने घरों में रहना ही उचित समझा मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार की रोजी-रोटी चलाने वाले गरीबों के आगे समस्याओं के अंबार देखे गए क्योंकि मौसम की खराबी के चलते जहां बाजार सुने सुने नजर आ रहे थे वहीं अधिकांश लोग काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]