राजभर के बयान से आहत जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जहां पदाधिकारी, कार्यकर्ता का सम्मान नहीं वहां रहना नहीं!
नहीं पहनेंगे पीला गमछा, पदाधिकारियों ने किया जिला अध्यक्ष का समर्थन !
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमप्रकाश के बयान से आहत जिलाध्यक्ष संजेश कश्यप ने प्रेस कांफ्रेंस अपने क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित की जिस पर उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता के साथ नबाबगंज पुलिस द्वारा अभद्रता की गई उस मामले को मीडिया ने काफी अच्छा कबरेज किया जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बयान दिया कि वह जिलाध्यक्ष को नहीं पहचानते, तो ऐसी पार्टी में रहने से क्या फायदा। जहां पदाधिकारी व कार्यकर्ता का सम्मान नहीं, वहां हमको रहना नहीं। उनके साथ जुगेंद्र ब्लाक प्रभारी शमसाबाद, संजीव प्रजापति,दुर्गेश ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया और पार्टी का पीला गमछा उतार कर रख दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

