नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब सलमान सपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे …. – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अब सलमान सपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे ….

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद : (VNewsLive24) गठबंधन के बाद सपा के डा. नबल किशोर शाक्य को फर्रुखाबाद से लोकसभा का टिकट दिया गया। जिससे कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को करारा झटका लगा । जिससे वह इन दिनों राजनीति की चकाचौध से दूर नजर आ रहे है| चर्चा में यह भी रहा कि टिकट ना मिलने से वह खफा है। लेकिन अचानक सपा नें उनका नाम जिला चुनाव संचालन समिति की सूची में सबसे ऊपर देकर सभी को चौंका दिया।
दरअसल सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव नें बुधवार को जिला चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की सूची जारी की। जिसमे पहले नम्बर पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम है। इससे सियासी गलियारों एक फिर चकचक शुरू हो गयी। उधर मुस्लिम समाज के लोग कई दौर की बैठकों में सलमान को ही टिकट दिये जानें की मांग कर चुके है। लेकिन राजनैतिक तानें-बानें में सलमान वर्तमान में फिट नजर नही आये। लिहाजा गठबंधन नें टिकट सपा के नबल किशोर के खाते में डाला। अब सलमान सपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे ।
सपा जिलाध्यक्ष नें चुनाव समिति की सूची में पार्टी के सभी पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव , चन्द्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, उर्मिला राजपूत, जमालुद्दीन सिद्दीकी, अजीत कठेरिया के साथ ही पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, डा. जितेन्द्र यादव, नदीम अहमद फारुखीकांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, विजय यादव, मंदीप यादव, इलियास मंसूरी का नाम शामिल कुल 24 नाम शामिल हैं। इसके साथ चारों विधान सभा की भी अलग-अलग चुनाव संचालन समिति बनायी गयी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]