नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली मिलन में रामायण की सीता को देखने उमड़ी भीड़ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

होली मिलन में रामायण की सीता को देखने उमड़ी भीड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- होली मिलन समारोह में पंहुची रामायण धारावाहिक की सीता को देखने को भीड़ उमड़ी। होली मिलन के रंग गुलाल के बीच हुई भजन संध्या में भीड़ आध्यत्मिक उल्लास में नजर आयी।
शहर के बढ़पुर स्थित मधुर मिलन में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पंहुची रामायण में सीता का अभियान करनें वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को देखने दूर-दराज से लोग पंहुचे। अभिनेत्री दीपिका के साथ सेल्फी लेनें के चक्कर में भीड़ को नियंत्रित करनें में पुलिस को पसीने आ गये । सीता जी के मंच पर आते ही लोगों नें जय श्रीराम व सीता मैया की जय के नारे लगाये| अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने बातचीत में बताया कि जिस समय रामायण की शूटिंग काफी मेहनत से हुई। उन्हें 40 पन्ने की रामायण लिखकर दी गगई थी। जिसका दिन में अभ्यास करनें के बाद शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक शूटिंग की जाती थी । जनमानस नें रामायण को पसंद किया। उन्होंने बताया कि यह खुशी की बात है कि फर्रुखाबाद ने होली के त्योहार को आधुनिकता के दौरा में सुरक्षित रखा है। बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाशपाल, सांसद मुकेश राजपूत , जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक कायमगंज डा. सुरभि, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य,डा. रजनी सरीन, सत्यपाल सिंह, भास्कर दत्त द्विवेदी, प्रियांक दत्त द्विवेदी, अभिषेक त्रिवेदी, अनिता द्विवेदी, प्रभात मिश्रा,विनोद अग्निहोत्री,राजकुमार वर्मा, प्रभात मिश्रा, अन्नु दुबे, शिवम दुबे आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]