छात्र सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छात्र सभा के जिला अध्यक्ष हर्ष गंगवार ने सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। इस मौके पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, प्रदेश सचिव डॉ जितेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला महासचिव इलियास मंसूरी के साथ अन्य वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे। मौजूद सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बधाई दी और आने वाले लोकसभा सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल।किशोर शाक्य के लिए जी जान लगाकर मेहनत करने के लिए कहा। डॉक्टर जितेंद्र यादव ने छात्र सभा के ज़िलाध्यक्ष की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को सपा के पक्ष में लग जाने के लिए कहा।कमेटी की घोषणा के दौरान पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में छात्र सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

