नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सपा कार्यालय में पार्टी के जिला महासचिव को पीटा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सपा कार्यालय में पार्टी के जिला महासचिव को पीटा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला महासचिव के साथ मारपीट कर पार्टी के अनुशासन को तार-तार किया गया । मारपीट करने के बाद आरोपी सपा कार्यकर्ता मौके से फरार हो गये।
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर रविवार को लोहिया वाहिनी व छात्र सभा की जिला कमेटी की घोषणा की जानी थी। जिसको लेकर बैठक चल रही थी। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल कार्यालय में ही मौजूद थे । उसी दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी कार्यालय पंहुचे । जहाँ सपा के कुछ कार्यकर्ताओं नें इलियास के साथ जमकर मारपीट कर दी । जब जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव आदि नें उन्हें ललकारा तो कार्यकर्ता मौके से फरार ही गये। लेकिन घटना ने पार्टी के भीतर चल रही भीतर घात को उजागर कर दिया। लोकसभा चुनाव सिर पर है । लेकिन सपा के कार्यकर्ता चुनाव को धार देनें की जगह आपसी दुश्मनी का हिसाब किताब करनें में लगे है। मारपीट करानें का आरोप एक सपा के चेयरमैंन पति पर लगाया जा रहा है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी नें फिलहाल कुछ भी बोलनें से इंकार कर दिया।
सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने बताया की यह आपस का पार्टी का मामला है । मारपीट नही हुई है। कहा सुनी हुई थी। फिर भी मामले की जाँच कराकर यदि कुछ सामने आता है तो पार्टी सख्त कार्यवाही करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]