सोशल मीडिया पर बिखेर रहे कायमगंज के युवा अपनी प्रतिभा का हुनर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है पर एक्टिंग वीडियो फेमस हो रहा है
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- जिला फर्रूखाबाद क्षेत्र कायमगंज के युवा शॉर्ट वीडियो के जरिए अपने हुनर को सबके सामने लाकर बना रहे अपनी पहचान ।

यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को मनोरंजन के साथ कमाई करने के भी अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
पिछले कई दिनों नगर के युवाओं शशांक पांडेय, अश्वनी कोली, दीपक कौशल,असर खां, फैसल ने
अपनी टीम के साथ कई फिल्मी गानो पर ऐक्टिंग की है। इन युवाओं की शॉर्ट वीडियो की मांग बढ़ी है। इस क्षेत्र में मौज, जोश, फिल्मी गाने में शार्ट विडियो सोशल मीडिया अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इनके अलावा कई शॉर्ट वीडियो के लिए काफी प्रयासरत हैं। संभावनाएं हैं कि युवा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कैरियर को बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि इनको उचित मंच मिला तो इनकी प्रतिभा एक अमिट छाप छोड़ देगी। युवा अपने हुनर को सबके सामने लाकर अपनी पहचान बना रहे हैं।
यह केवल मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि इसके जरिए कमाई करने के भी अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एंटरटेनमेंट से पैसा कमाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा प्रयासरत हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

