नगर के सरकारी स्कूलों का गिर रहा स्तर जताई चिन्ता, मांगी शिक्षण कार्य की अनुमति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– डीएम से जूनियर हाईस्कूल में निशुल्क शिक्षण कार्य हेतु मांगी अनुमति
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- मंसूरी सोसाइटी ऑफ सोशल वर्कर्स के अध्यक्ष डा अरशद मंसूरी ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के नाम संबोधित एक पत्र उप जिला अधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा को सौपा। जिसमें कहा गया कि उनकी संस्था स्वास्थ्य, रक्तदान ,देहदान जैसे विभिन्न कार्य समाज हित में करती है।लेकिन नगर में वर्तमान शिक्षा प्राथमिक विद्यालयों में निम्न स्तर पर गिरती नजर आ रही है । जिसको लेकर संस्था काफी चिंतित है ।
क्योंकि नगर में 13 विद्यालयों में मात्र दो शिक्षक तथा चार शिक्षामित्र है। नौनिहालों के भविष्य की चिंता को देखते हुए संस्था नगर के जूनियर हाई स्कूल चिलांका में एक घंटा प्रतिदिन निशुल्क शिक्षण कार्य हेतु आपकी अनुमति चाहता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

