चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां शैलपुत्री की हुई अराधना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवरात्र के प्रथम दिन देवालयों में मां के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ आदि शक्ति के मंत्रों के स्वर वातावरण में गुंजायमान रहे। मन में मां की भक्ति आंखों में दर्शन की प्यास लिए श्रद्धालुओं का रेला सुबह से देर शाम तक लगा रहा। नगर स्थित मां गमा देवी व फूलमती देवी, मां लालता देवी मंदिर में तो भक्तों का रेला लगा रहा।
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- वासंतिक नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मां दुर्गे का जयकारा लगा। दैहिक, दैविक, आध्यात्मिक और भौतिक शक्ति के संधान के अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से आरंभ हो गए।
मां आदिशक्ति की साधना, आराधना और उपासना का महापर्व नवरात्र में आस्था का प्रवाह हर ओर फूट पड़ा। इसके साथ ही सिद्धि का नौदिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है। मां के विविध स्वरूपों के दर्शन-पूजन व कृपा प्राप्ति के लिए घर-घर में कलश स्थापित किए गए। घंटा-घड़ियाल की गूंज से चौतरफा दिशाएं गूंज रही हैं।
नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की हुई अराधना।
नवरात्र के प्रथम दिन देवालयों में मां के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ आदि शक्ति के मंत्रों के स्वर वातावरण में गुंजायमान रहे। मन में मां की भक्ति, आंखों में दर्शन की प्यास लिए श्रद्धालुओं का रेला सुबह से देर शाम तक लगा रहा।नगर स्थित मां गमा देवी, मां फूलमती, मां लालता देवी सहित नगर के विभिन्न मंदिर में तो भक्तों का रेला लगा रहा। व्रती श्रद्धालु प्रात: घरों में मां दुर्गा पाठ के साथ कलश की स्थापना करने के बाद ही दूसरे काम से निकले।नगर के शीतला धाम पर फूल मालाओं से मां का श्रृंगार किया गया। उधर पूरे नवरात्र व्रत रखने वालों ने वेदनिष्ठ, कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा अपने घरों में कलश स्थापना कराया और षोडशोपचार हवन-पूजन एवं मां आदिशक्ति के आह्वान के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ किया।
देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें
दूसरी ओर जिले के सभी मंदिरों में दर्शन कर मां की अनुकंपा पाने के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक बड़ी देवी (गमा देवी) , हाथी वाली देवी, मां फूलमती,दुर्गा मंदिरों में उमड़ी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

