नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दबंग लकड़ी माफिया ने नीम के हरे पेड़ों पर चलवाया आरा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दबंग लकड़ी माफिया ने नीम के हरे पेड़ों पर चलवाया आरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रूखाबाद :- थाना क्षेत्र में हरे वृक्षों के अवैध कटान का गोरखधंधा अपने चरम सीमा पर है। यहां का एक लकड़ी माफिया रेहान अपने संरक्षण में इस कार्य को अमली जामा पहनवा रहा है।जानकारी के अनुसार लकड़ी माफिया रेहान सबसे बड़ा लकड़ी माफिया है। जो रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला उसे हरे पेड़ कटवाने में कोई परेशानी नहीं होती है। लकड़ी माफिया को वन विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारियों का भी संरक्षण प्राप्त हैं। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर भुक्सी मस्जिद से पूर्व दिशा में लगभग 400 मीटर आगे एक खेत से लगभग 3 नीम के हरे वृक्षों को लकड़ी माफिया रेहान व अन्य माफियाओं द्वारा दिनदहाड़े काट दिया गया। और उनकी जड़ों को छुपाने के लिए उन पर वृक्ष की हरी टहनियों को डाल दिया गया है।जब इस संबंध में जानकारी की गई तो लकड़ी माफिया के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह मान मनौब्बल करने लगा। इन दिनों क्षेत्र में लकड़ी माफिया हरे वृक्षों पर आरा चलवाकर अपनी जेबें भरने में जुटे हुए हैं। इस संबंध में वन रेंजर अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]