मेंहदी वाले बाबा की मजार पर दिखी सौहार्द की मिसाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- मेहंदी वाले बाबा के मजार पर हुए मेले में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की झलक दिखाई दी। मजार पर चादरपोशी के साथ भंडारा का आयोजन हुआ। रविवार को कंपिल रोड स्थित मंडी समिति के समीप मजार पर मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक ने फीता काटकर किया।
मेले में फर्रुखाबाद के सूफी संत पप्पन मियां भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह मजार गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। मेेला कमेटी पदाधिकारियों व व्यापारी नेताओं ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई। मेले में हुए भंडारे में कन्या भोज कराया गया। उसके बाद भंडारे में दूरदराज क्षेत्र से आए संत महात्माओं व बाबा के भक्तों ने प्रसाद चखा। हिंदू हो या मुसलमान सभी ने मजार पर माथा टेका और मन्नत मागी। मजार पर लोगों ने प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान सुरेंद्र अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, चिन्मय अग्रवाल की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए मेले में शरबत भी वितरित किया गया। इस अवसर पर धीरेंद्र कुमार सिंह पप्पू , विनीत सक्सेना, शास्त्री रवीश यादव, रमेश, मनोज कुमार सहित तमाम अकीकतमंद भंडारा व मेले की व्यवस्था संभाले रहे।
मेला कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र गंगवार ने बताया कि मेले में श्री राधा कृष्ण का रास मौजूद लोगों का मन मोह लेता है। कोतवाली के इंस्पेक्टर राम अवतार, अरविंद अग्रवाल, लखपति सक्सेना, मनोज शिवा, नीरज गंगवार, संजय गुप्ता, सर्वेश गंगवार, जगेंद्र यादव उर्फ मल्लू, रामसिंह, रमेश गंगवार, चेयरमैन डॉ शरद गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

