नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली कटौती व बिल में बढ़ोत्तरी से क्षेत्रवासी परेशान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बिजली कटौती व बिल में बढ़ोत्तरी से क्षेत्रवासी परेशान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नगर के क्षेत्रवासियों एवम् मध्यमवर्गीय व्यापारी बिजली कटौती के साथ ही बिजली बिल में बढ़ोत्तरी की समस्याओं से परेशान होते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जायेगा । नगर के व्यापारियों सुबोध गुप्ता, मुन्ना लाल सक्सेना, जितेंद्र रस्तोगी, रोहित गंगवार ने नाराजगी जताते हुए हुए कहा विद्युत विभाग के द्वारा 24 – 26 दिनों का बिजली बिल निकाला जाता है जिसमें बिजली की बढ़ी दरों व विभाग की गलत कार्यप्रणाली से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। कई दिनों तक विभाग के कर्मचारियों के चक्कर काटने के बाद भी विद्युत बिल सही नहीं होते हैं जब तक अधिकारीयों को उनके मन मुताबिक भेंट न मिलें, एक्सईएन, एसडीओ, जेई तो उपभोक्ताओं की समस्या तो दूर उनकी बात सुनना भी पसंद नहीं करते, इस विभाग के सक्रीय दलाल ही लोगों का काम कराते हैं। इससे पूर्व भी यहां पर तैनात रहे एसडीओ विमलनाथ तिवारी ने इसी तरह विभाग में लाखों का गबन किया था, यहां की भोली भाली जनता को हमेशा विद्युत विभाग ठगता चला आ रहा है, नगर में दो किलो वाट वाले का बिल ढाई – तीन हज़ार रुपए प्रति माह और जिन घरों में एसी चल रही है वहा डेढ़ दो हज़ार यह कहानी लोगों को हजम नहीं होती, विभाग के कर्मचारियों द्वारा लाखों के कर्जदार के आगे हा हजुरी और छोटे बकायदारो के यहां कनेक्शन काटना, महिलाओं से अभद्र व्यवहार करना इनकी कार्यप्रणाली बन चुकी है। बढ़ती गरमी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कारोबारियों को भी कटौती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। अघोषित कटौती चल रही है तो दूसरी तरफ बिजली के दाम बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डाला जा रहा है। यदि विद्युत विभाग ने अपना रवैया न सुधारा और बिजली दरें कम न हुईं तो क्षेत्रवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]