नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामगंगा में 30 सेंमी और उफान, गांवों में मुसीबत की बाढ़ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रामगंगा में 30 सेंमी और उफान, गांवों में मुसीबत की बाढ़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद / अमृतपुर :-  रामगंगा में लगातार उफान जारी है। लिहाजा मुसीबत की बाढ़ गांवों की तरफ बढने लगी है। वहीं जिला प्रशासन भी बाढ़ की व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से शतर्क है। शनिवार को रामगंगा में 24 घंटे में भीतर 30 सेंटी मीटर का उफान दर्ज किया गया ।
बीते दिन रामगंगा में 136.70 मीटर पानी दर्ज किया गथा । शनिवार को रामगंगा में 24 घंटे के भीतर 30 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई । रामगंगा का जलस्तर शनिवार को 137.00 मीटर पर आ गया । वहीं गंगा में बीते दिन 135.35 मीटर पर दर्ज किया गया था। 24 घंटे बाद शनिवार को जलस्तर 135.15 मीटर पर दर्ज किया गया। गंगा में नरौरा बांध से 37515 क्यूसेक व रामगंगा में 5655 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ।
रामगंगा में 30 सेंटीमीटर के उफान के चलते एक दर्जन गांव अमैयापुर पश्चिम, बडा गांव, परतापुर, चपरा, नीचे वाली चपरा, रूलापुर, गुडेरा, भावन, हीरानगर,खखिन, वजीरपुर प्राथमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापक लगभग 11:30 बजे दोपहर को विद्यालय बंद करके निकल गये। राजपुर गुडेरा संपर्क मार्ग पर पानी दो से ढाई फीट चल रहा है जहां पर एक होमगार्ड की ड्यूटी तैनात कर दी गई है।
पश्चिमी अमैयापुर पुलिया के ऊपर से पानी तेज गति से निकल रहा है।जहाँ शनिवार को अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने उप जिला अधिकारी अतुल कुमार वर्मा, जिला आपदा विशेषज्ञ आयुष्मेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी के साथ पंहुचे।उन्होंने चेतावनी दी की बाढ में बच्चो को ना घुसनें दे।लेखापाल विमल से एडीएम ने कहा की पुलिया के दोनों तरफ रस्से से बैरी केटिंग करायी जाये।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिया पर बैरीकेटिंग के लिए पहले से ही चिन्ह बने थे लेकिन बाढ़ आने तक क्यों नही लगाये गये। एडीएम नें कहा कि जांच की जायेगी। इसके बाद एडीएम ग्राम गुलारिया भावन पंहुचे।जहाँ उन्होंने उन ग्रामीणों को जिनके घरो में पानी भर गया है उन्हें ऊंचे स्थान पर रहने की सलाह दी। एडीएम कहा कि बाढ के चलते जिन किसानों की फसल खराब हुई है उसका अंकनल करनें के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया है कि पुलिया पर पुलिस लगायी गयी है।प्रधान अमैयापुर शिवदेस यादव मौके पर मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]