विद्यालय में नियमित सफाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखा प्रधानाध्यापक ने पत्र
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- प्रधानाध्यापक ने स्कूल में नियमित सफाई व्यवस्था ना होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र।
प्राथमिक विद्यालय टिलिया के प्रधानाध्यापक विनोद गंगवार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक लिखित शिकायती पत्र भेजते हुए कहा है कि विद्यालय में सफाई कर्मी द्वारा नियमित सफाई नहीं की जाती है जिसके लिए ग्राम प्रधान व सचिव कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत भी कराया किंतु सफाई कर्मी द्वारा स्कूल में सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है विद्यालय स्टाफ द्वारा स्कूल परिसर में साफ सफाई की जाती है इस दौरान शिक्षण कार्य बाधित होता है जब सफाई कर्मी से कहा तो उसका कहना है की सचिव हृदेश पांडेय ने कभी कभी समय होने पर साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया है मेरे पास स्कूल में प्रतिदिन साफ सफाई करने का कोई आदेश नहीं है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

