नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधान को पता नहीं सचिव ने निजी फर्म में कर लिया भुगतान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रधान को पता नहीं सचिव ने निजी फर्म में कर लिया भुगतान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– श्री कृष्णा एसोशिएट फर्म में क्यों हुआ विभिन्न पंचायतों की धनराशि का ट्रांसफर 

– निजी व सगे संबंधियों के खातों में सचिव / प्रधान नहीं डलवा सकते हैं धनराशि 
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कायमगंज विकास खंड क्षेत्र के नरैनामऊ ग्राम पंचायत में बिना प्रधान की जानकारी के ग्राम सचिव ने बड़ी अनियमितता को अंजाम दिया। सचिव ने प्रधान को जानकारी दिए बगैर ही निजी व सगे संबंधियों की फर्मो पर लाखों के भुगतान के लिए डोंगल लगा दिया। इसकी जानकारी होते ही जब तक प्रधान खाते पर रोक लगवाते तब तक काफी रुपये का अनियमित भुगतान हो चुका था। अब प्रधान इस प्रकरण की जांच कराकर दोषी सचिव हृदेश पांडेय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं।

सचिव द्वारा श्री कृष्णा एसोशिएट में डाली गई धनराशि की नेट से प्राप्त सूची

महिला ग्राम प्रधान किरन देवी का आरोप है नरैनामऊ ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का ऑनलाइन पेमेंट सचिव ने धोखाधड़ी कर अपनी निजी श्री कृष्णा एसोशिएट फर्म व सगे संबंधियों के खाते में ट्रांसफर किया है। डोंगल से विकास कार्यों में कराए गए निर्माण का भुगतान प्रधान की बगैर जानकारी कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो शिबरई बरियार, चिलौली, मुड़ौल, नरैनामऊ ग्राम पंचायत से लाखों रूपया का भुगतान श्री कृष्णा एसोशिएट कार सर्विस सेंटर फर्म के नाम ट्रांसफर हुई है, सूत्रों की मानें तो यह फर्म हृदेश पांडेय सचिव की है। दूकान पर भी पांडेय ब्लाक लिखा हुआ है। जबकि शासनादेश के अनुसार प्रधान व सचिव अपनी निजी फर्म तथा सगे संबंधियों की फर्म में कोई धनराशि ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या इन उक्त ग्राम पंचायत का कार सर्विस सेंटर की फर्म पर भुगतान किस लिए किया गया। खैर यह अधिकारियों की जांच का विषय है। हालांकि इन सचिव महोदय को गत दिवस जिलाधिकारी महोदय ने सद्भावना पार्क में तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर निलंबन के निर्देश दिए हैं। वहीं ब्लाक में चर्चा है कि राजनीतिक पकड़ होने के कारण अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]