नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जांच में दोषी पाए गए ग्राम विकास अधिकारी, नहीं हुईं कार्यवाही – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जांच में दोषी पाए गए ग्राम विकास अधिकारी, नहीं हुईं कार्यवाही

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

वसूली एवम् नियमों के खिलाफ हिरदेश पांडेय द्वारा अनाधिकृत रूप से अपनी फर्म को ग्राम पंचायत नरैनामऊ से 21420 रुपये एवं अन्य पंचायतों से 104170 रुपये का भुगतान कर लिया गया।

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- ग्राम प्रधान द्वारा की गई शिकायत में ग्राम विकास अधिकारी को दोषी पाया गया । उनकी निजी फर्म श्री कृष्णा एसोशिएट में विभिन्न ग्राम पंचायत के 1 लाख से अधिक रूपया डाले जाने की पुष्टि की गई जांचअधिकारी ने विकासखंड अधिकारी को शाप दिए लेकिन अभी तक ग्राम विकास अधिकारी पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत नरैनामऊ की प्रधान किरण देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी वीके सिंह से लिखित शिकायत की थी की ग्राम विकास अधिकारी हिरदेश पांडेय द्वारा ग्राम पंचायत का रुपया अपने निजी फॉर्म में डाल लिया है और किसीभी कार्य का भुगतान नहीं कर रहे हैं जिस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराए जाने के निर्देश दिए थे। सूत्रों की मानें या तो जांच अधिकारी मनीराम शाक्य J.B.D.O कायमगंज ने  खण्ड विकास अधिकारी को जांच सौप दी। जिसमें कहा गया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस से प्राप्त शिकायत संख्या 300830240011297में  ग्राम पंचायत नरैनामऊ से ग्राम प्रधान किरन देवी द्वारा सचिव हिरदेश पांडेय के विरुद्ध जो आरोप शिकायती पत्र में लगाए गये है उनकी जांच हेतु में दिनांक 16-07-2024 को अपरान्ह में पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण व ग्राम पंचायत सदस्य एवं अन्य दो ग्राम वासियों के साथ मौका मुआइना हेतु गया, पंचायत भवन में गंदगी का  अम्बार पाया गया । और मकड़ियों का जाल एवं मीटिंग हाल में काफी गंदगी मिली, कम्प्युटर का CPU नहीं मिला पूर्व प्रधान द्वारा बताया गया कि कम्प्युटर CPU सचिव हिरदेश पांडेय जी अपनी दुकान श्रीकृष्णा एसोसिएट पर रखे हुये है और वहीं से पंचायत के सारे कार्य करते है वित्तीय वर्ष 2024-25 में रुपये 21420के भुगतान अनाधिकृत रूप से अपनी फार्म श्रीकृष्णा एसोसिएट को कर चुके हैं।इनके अतिरिक्त अन्य पंचायतों से मुगलीक 104170 /- रुपये अन्य ग्राम पंचायतें जो उनके पास है उनका भी भुगतान अपनी फार्म श्रीकृष्णा एसोसिएट से गया जो नियम के विरुद्ध हैं जिसके साक्ष्य हेतु कम्प्युटराइज्ट भुगतान की प्रति संलग्न है ।पंचायत घर में अत्याधिक गंदगी से स्पष्ट होता है कि सचिव द्वारा पंचायत घर में कोई आना जाना नहीं है और न ही हफ्ते के किसी भी दिन पंचायत घर में कोई भी बैठक होती है जिससे ग्रामवासी अपने कार्य हेतु विकास खण्ड कार्यालय में हिरदेश पांडेय के कमरे पर चक्कर काटते रहते हैं मौके पर ग्राम प्रधान द्वारा निम्न कार्य को दिखाया गया है जो पूर्णत: की स्थिति में हैं उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है मेरे द्वारा सचिव से उनके कमरे में जाकर दो बार संपर्क किया गया दिनांक 18एवं 19-07-2024 को मौखिक रूप से कहा गया जो प्रधान द्वारा आरोप उनके ऊपर लगाए गए है उनके संबंध में अपना लिखित रूप से अपना पक्ष उपलब्ध करायें तथा कराये गए कार्य इनके भुगतान लंबित है उनके अभिलेख / फाइले उपलब्ध कराये इसके अतिरिक्त दिनांक 22-07-2024 को मेरे द्वारा पुनः लिखित रूप से अभिलेख उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया जिसकी प्राप्ति रसीद संलग्न है तथोउपरांत श्रीमान खण्ड विकास अधिकारी महोदय द्वारा 24-07-2024 को अभिलेख उपलब्ध कराने हेतु एक और पत्र जारी किया गया जिसकी छायाप्रती संलग्न है परंतु उनके द्वारा 27-07-2024 तक कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया इससे स्पष्ट होता है प्रधान द्वारा लगाए गए सभी आरोप सत्य है सचिव हिरदेश पांडेय द्वारा अनाधिकृत रूप से अपनी फर्म को ग्राम पंचायत नरैनामऊ से 21420 रुपये एवं अन्य पंचायतों से 104170 रुपये का भुगतान कर लिया गया वह वसूली योग्य एवं नियमों के खिलाफ है ! जांच अखया आपकी सेवा में हिरदेश पांडेय के खिलाफ एवं यथोचित कार्यवाही हेतु प्रेषित है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]