नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाकियू भानू ने भ्रष्ट सचिव के खिलाफ़ खोला मोर्चा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भाकियू भानू ने भ्रष्ट सचिव के खिलाफ़ खोला मोर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला महासचिव गिरीश चंद्र शाक्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार सृजन कुमार को सौपा।जिसमें भ्रष्टाचारी ग्राम विकास अधिकारी पर कार्यवाही न किए जाने पर रोष व्यक्त किया।
किसान नेता ग्रीश चंद्र शाक्य, राजवीर चौहान, रविशंकर कश्यप, संजीव कुमार, मंगल सन्तोष कुमार, रामदत्त आदि द्वारा सौंपे हुए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम विकास अधिकारी हृदेश पांडेय की अधिकतर तैनाती कायमगंज ब्लॉक में रही है।उन्होंने कई बार भ्रष्टाचार भी किए हैं। विगत दिनों ग्राम पंचायत नरैनामऊ की ग्राम प्रधान किरण देवी ने जिलाधिकारी महोदय को एक लिखित शिकायती पत्र दिया था। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी हृदेश पाण्डेय पर अपनी निजी फर्म श्री कृष्णा एसोसिएट में विभिन्न ग्राम पंचायत से लगभग सवा लाख से अधिक रुपया का भुगतान किए जाने का आरोप लगाया था।जो कि नियम विरूद्ध है और भ्रष्टाचार सिद्ध करता है। किंतु ऊंची राजनीतिक पकड़ होने के कारण अभी तक उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि जांच अधिकारी ने अपनी जांच में स्पष्ट रूप से हृदेश पांडेय को दोषी करार दिया है। जिसका एक लेटर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी हृदेश पाण्डेय की हमेशा ग्राम प्रधानों से तकरार बनी रहती है। वह ग्राम पंचायत भवन में कार्य ना कर पूरा कार्य अपने निजी प्रतिष्ठान से करते हैं। ऐसे ग्राम विकास अधिकारी पर तत्काल भ्रष्टाचार किए जाने के विरोध में मुकदमा पंजीकृत कर निलंबन की कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो संगठन भ्रष्टाचारी ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध आंदोलन करने को विवश होगा । जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]