नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की फर्श धसी मची अफरा तफरी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की फर्श धसी मची अफरा तफरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– इस बिल्डिंग में अग्रिम आदेश तक नहीं होगा कोई भी शिक्षण कार्य ।

छात्राओं की घायल की अफवाह पर प्रशासन के हाथ पांव फूले 

यमगंज / फर्रूखाबाद :- इंटर कॉलेज कि अचानक फर्श धसने से छात्राओं में मची अफरा – तफरी से नगर के बीचों बीच जाम की बनी स्थिति। छात्राओं के घायल की सूचना पर पहुंचा प्रशासन।
नगर के बीचो – बीच स्थित कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मध्यांतर के समय छात्राएं भोजन कर रही थी तभी कक्षा छः व रसोई घर के सामने के बरामदे की फर्श अचानक ढाई तीन फुट जमीन धस गई। जिससे छात्राओं में अचानक चीख पुकार मच गई। की पुकार पर सभी शिक्षक आए एकत्र हो गई और उन्होंने आनन फानन में विद्यालय परिसर से बाहर निकलना शुरू कर दिया । ढाई फीट की सकरी गली से एक साथ जब छात्राओ का हुजूम निकला। तो नगर के बीचों बीच एक जाम की स्थिति बन गई। जब तक लोग समझ पाए अचानक अफवाह फैल गई की स्कूल की बिल्डिंग धस गई। छात्राओं की भगदड़ के बाद आसपास के व्यापारियों ने अंदर जाकर देखा तो एक छात्रा का जूता धसी जमीन पर पड़ा हुआ था। व्यापारियों एवं स्कूल के स्टाफ ने धसे हुए फर्श की सीमेंट के टुकड़े हटाकर देखा की कोई छात्र घायल तो नहीं हो गई। लेकिन गनीमत रही कि किसी भी छात्रा के हताहत की सूचना नहीं थी। अचानक फैली अफवाह की सूचना पर एसडीम रविंद्र कुमार सीओ राजवीर सिंह थाना अध्यक्ष राम अवतार समाधान दिवस से सीधे विद्यालय  पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी की।

विद्यालय के बाहर लगी अभिभावकों की भीड़

कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्राओं के घायल की सूचना पर अभिभावकों का जमावड़ा विद्यालय के बाहर लगने लगा। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने पूरी जांच पड़ताल के बाद अलाउंस कराकर सभी अभिभावकों को आश्वस्त किया कि किसी भी छात्र के साथ कोई भी दुर्घटना नहीं हुई है। सभी छात्राएं सुरक्षित निकाल दी गई है। कुछ छात्राओं की साइकिल व स्कूल बैग परिसर में है। पूरा स्टॉफ सुरक्षित है।

1962 में बनी बिल्डिंग , हेमवती नंदन बहुगुणा ने किया था उद्घाटन

जांच के दौरान एसडीम रविंद्र कुमार को विद्यालय के पूर्व प्रबंधक संरक्षक वीरेंद्र गंगवार ने बताया की 1962 से इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था उसे समय नगर में लड़कियों के लिए कोई विद्यालय नहीं था 1965 में विद्यालय को कक्षा 8 की पहली मान्यता मिली थी। बाद में इस विद्यालय को इंटर तक की मान्यता मिली है इस विद्यालय का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता हेमवती नंदन बहुगुणा ने किया था। विद्यालय में 12 कमरे स्टाफ रूम रसोई घर कंप्यूटर रूम कार्यालय व प्रधानाचार्य कक्ष बना हुआ है। यह तीन मंजिला इमारत काफी पुरानी बनी हुई है।

1093 छात्राओं को किसी अन्य बिल्डिंग में कराया जाएगा शिक्षण कार्य 

अफवाह की सूचना पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह एडीआईओएस एमपी सिंह व एसडीएम ने प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडे से वार्ता की जिस पर प्रधानाचार्य बताया कि विद्यालय में 1093 छात्राएं पंजीकृत हैं, कक्षा छः में 75 में से 55 छात्रा उपस्थिति रही है। इस बिल्डिंग में कोई भी शिक्षण कार्य न कराया जाए। अग्रिम आदेश न आने तक विद्यालय को बंद करने की अपील की। जिस पर एसडीएम ने किसी अन्य बिल्डिंग पर सभी छात्राओं के शिक्षण कार्य कराए जाने की बात कही । एसडीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने प्रबंधन कमेटी से उनके ही निजी विद्यालय राम नारायण महिला इंटर कॉलेज परिसर में अस्थाई क्लासेस लगाए जाने की बात कही प्रबंध कमेटी के सहमति पर उन्होंने राम नारायण महिला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।

विद्यालय में मात्र चार अग्निशमन यंत्र वह भी एक्सपायर 

जाच के दौरान विद्यालय परिसर के अंदर कक्षा छः में लगे खराब पंखे तथा पूरे विद्यालय परिसर में मात्र चार अग्निशमन यंत्र ही मिले जिसकी एक्सपायरी डेट भी दो वर्ष पूर्व समाप्त हो चुकी थी वहीं विद्यालय के कई रजिस्टर की छानबीन वी जानकारी के लिए एसडीएम ने सभी रजिस्टरों की जांच की एसडीएम ने कहा की मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि इस बिल्डिंग में आगे से विद्यालय ना चले क्योंकि इतनी सकरी गली में यदि कोई हादसा होता है तो प्रशासन को काफी समस्याएं हो सकती है वही किसी भी अप्रिय घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

विद्यालय की बिल्डिंग के मरम्मतीकरण के लिए पूर्व में अवगत कराया था 

प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडे ने एसडीम को बताया कि उन्होंने पत्राचार कर प्रबंध कमेटी को विद्यालय की बिल्डिंग के मरम्मतीकरण के लिए पूर्व में अवगत कराया था लेकिन प्रबंध कमेटी की ओर से इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसकी एक छाया प्रति उन्होंने उप जिला अधिकारी रविंद्र कुमार को उपलब्ध कराई। उप जिलाधिकारी ने संरक्षक डा वीरेंद्र गंगवार,प्रबंध कमेटी सदस्य मृदुल गंगवार एवं प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडे दोनों के बयान लिखित रूप में लिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]