पहले लगाते हैं झाड़ू, फिर निभाते कक्षा आठ तक के बच्चों को पढ़ाने की अकेले शिक्षामित्र जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- परिषदीय स्कूल में सफाई कर्मी नहीं आते हैं। शिक्षामित्र स्वयं झाडू लगाते हैं। विद्यालय के कार्यों की तो लंबी चौड़ी लिस्ट थमा दी जाती है। लेकिन स्कूल में साफ सफाई का इंतजाम नहीं है।
मंगलवार को तहसील कायमगंज गेट के सामने बने सांविलियन विद्यालय तहसील रोड में शिक्षामित्र सफाई करते दिखाई दिए। पूछने पर उन्होंने कक्षा एक से आठ तक की सभी कक्षाओं की जिम्मेदारी का भार अकेले उन्ही के ऊपर हैं। हालंकि सहयोग के लिए दो रसोइयो के पद पर तैनात युवती जो की शिक्षित हैं उनसे वह छोटी कक्षा के छात्र छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था देखते हैं। गंदगी होने पर शिक्षामित्र स्वयं स्कूल में झाड़ू लगा कर परिसर एवं कमरों को साफ किया करते हैं। परिषदीय स्कूल में कायाकल्प के तहत कार्य कराए गए, लेकिन साफ-सफाई को लेकर विद्यालयों से सौतेला व्यवहार किया जाता है। हालांकि यह विद्यालय नगर पालिका क्षेत्र में आता है। किंतु कोई भी सफाई कर्मचारी विद्यालय की सफाई को अपनी ड्यूटी में मानते ही नहीं हैं । इसलिए प्रतिदिन स्वयं साफ सफाई करनी पड़ती है। पास में बने प्राइवेट स्कूल के छात्र खिड़की से कागज वगैरह फेकते रहते हैं।
आपको बता दें कि शासन व प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर के सभी सरकारी स्कूलों हालत बहुत ही खराब हैं क्योंकि नगर में दो शिक्षक चार शिक्षामित्र के ऊपर 13 विद्यालय की जिम्मेदारी हैं जबकि दो विद्यालय कंपोजिट कर दिए गए हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि समाजसेवी इस मुद्दे की आवाज नहीं उठाते क्योंकि यहां गरीबों के बच्चें पढ़ते हैं किसी सरकारी कर्मचारियों, नेता, समाजसेवी संस्थाओं को चलाने वालों के नहीं!
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

