प्रबंधन समिति की बैठक में शत प्रतिशत उपस्थिति व नामांकन पर विशेष जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- प्राथमिक विद्यालय टिलिया में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का विधिवत रूप से आयोजन हुआ। बैठक में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार गंगवार द्वारा विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं नामांकन पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानाध्यापक ने डीबीटी की धनराशि से समस्त बच्चों की यूनिफॉर्म क्रय करने के लिए सभी अभिभावकों से अपील की एवं निशुल्क पुस्तकों की सुरक्षा के लिए उन पर विधिवत रूप से कवर चढ़ाने के लिए कहा । अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय को विशेष सहयोग देने की अपील की गई तथा विद्यालय का स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की गई । बैठक के समापन की घोषणा अध्यक्ष संजेश कुमार द्वारा की गई। बच्चों ने काकोरी ट्रेन शताब्दी समारोह के अवसर पर कला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

