किसानों की महापंचायत में उठा ग्राम विकास अधिकारी का मुद्दा, कार्यवाही का दिया आश्वासन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की महापंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी व किसानों की विभिन्न समस्याओं का मुद्दा उठाया। उप जिलाधिकारी ने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन देकर महापंचायत का समापन कराया।
आपको बता दें कि भाकियू नेताओं ने बिगत दिनों ग्राम विकास अधिकारी हृदेश पांडे द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायत की मदों से एक लाख से अधिक रुपया अपनी निजी फॉर्म में भुगतान कर लिया जिसका संज्ञान आने पर किसानों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन खोलते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौप था लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण विभिन्न समस्याओं को लेकर आज तहसील में महापंचायत हुई जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी नेतृत्व में महामंत्री ग्रीश चंद्र शाक्य, राजवीर सिंह, मुन्नलाल सक्सेना, रागिब खां, राजाराम शर्मा,विवेक कुमार सहित
एक सैकड़ा से अधिक किसान नेता व भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही उन्होंने बताया कि मृतक राम प्रकाश की पैतृक विरासत ऑनलाइन आवेदन किया था जिसमें लेखपाल द्वारा ₹2000 की मांग की थी रुपया ना देने के कारण विरासत को नहीं चढ़ाया गया। ग्राम लखनपुर में नजर बेगम पत्नी हसन मोहम्मद के घर विद्युत कनेक्शन है जिस पर मीटर रीडर द्वारा बिल निकालने पर गलत पता बहाबलपुर मिस्त्री निकालकर आता है उसको ठीक कराया जाए ट्रांसपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक की जाम की स्थिति बनी हुई है क्योंकि फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा माल लगा दिया जाता है तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण खाली कराया जाए विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत रखी गई थी जिस पर यूपी जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान नेताओं ने महापंचायत समाप्त कर दी। किसान नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान ना हुआ तो अगली बार महा पंचायत में इससे अधिक भीड़ लेकर वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे और जब तक नहीं उठेंगे जब तक की एक-एक समस्या का निस्तारण नहीं हो जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

