नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वतंत्रता दिवस पर नगर में बाइक से इस्लामी झंडा लहराने पर मुकदमा दर्ज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर नगर में बाइक से इस्लामी झंडा लहराने पर मुकदमा दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- स्वतंत्रता दिवस के दिन बाइक पर इस्लामी ध्वज लहराने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
गुरुवार को पूरा नगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न मना रहा था तभी नगर के मोहल्ला पटवन गली में एक बाइक पर इस्लामी झंडा लहराते हुए लेकर निकले जिसकी सीसीटीवी वीडियो फुटेज किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसका फतेहगढ़ पुलिस ने एक्स ऐप पर जवाब दिया सीसीटीवी फुटेज आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि आलीशान पुत्र आफताब खान व जीशान पुत्र भरे थे। जिसे जानकारी की तो बताया की कुछ दिन पूर्व मोहर्रम पर उन लोगों ने यह झंडा लिया था जो फट गया था जिसे सुबह सिलवाकर ला रहे थे। हम लोग बाइक से आ रहे थे और झंडा हाथ में पड़े हुए थे जो फहराता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने कब्जे में ले लिया है झंडा किसी द्वेष भावना के तहत नहीं फहराया जा रहा था। देर रात पुलिस ने इसी मामले में बीएस की धारा 197 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। कस्बा इंचार्ज विद्यासागर तिवारी द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पटवन गली में इस्लामिक झंडा लेकर बाइक संख्या UP 74 C5726 से लहराते हुए निकलने की जानकारी मिली। तो तलाश शुरू की बेरियो वाले तिराहे के पास आया तो कुछ देर बाद बाइक पर दो युवक इस्लामी ध्वज लिए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मेरे पास से गुजरे उनकी बाइक रुकवा कर जब बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो उनके पास कोई कागजात नहीं निकले। बाइक चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम जीशान व इस्लामिक झंडा पकडे वाले युवक ने अपना नाम आलीशान निवासीगण मोहल्ला चिलौली पठान बताया। जामा तलाशी के दौरान बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर एमबी एक्ट नियम में बाइक सीज कर दी। उक्त युवकों द्वारा भारतवर्ष में रहकर भारत की अखंडता व प्रभुता को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। जो की धारा बीएनएस 197 अपराध है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]