देश में पिछड़ा वर्ग की जातीय गणना होनी चाहिए – अनुप्रिया पटेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- पूर्व में सत्ता में रही पार्टी के प्रधानमंत्री द्वारा पिछड़ा वर्ग की गणना करने का विरोध किया गया था । आज उनकी पीढ़ी को गलती का एहसास है तो वह जातीय गणना की बात कर रहे हैं। ऐसे बहरूपियों से सावधान रहें।
यह बात शनिवार को पुलिया पुल गालिब स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई अपना दल की जिला कार्यकर्ता बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कही उन्होंने कहा की उनके पिता स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की फर्रुखाबाद की जन्मस्थली है । मुझे गर्व है की इस कायमगंज ने हमें एक विधायक भी दिया है।आज हम सत्ता में है और पिछड़ा दलित समाज की आवाज को उठा सकते हैं। अपना दल की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। हमारा प्रयास है की पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन हो । आज आवश्यकता है कि जिस तरह अनुसूचित व जनजाति की गणना होती है। पिछड़ा जाति की भी गणना होनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस गणना का विरोध किया था उन्होंने तर्क दिया था की पिछड़ी जाति की गणना होने से आपस में जातीय झगड़ा होने की संभावनाएं बढ़ेगी। उनकी अगली पीढ़ी को अपने बुजुर्गों की गलती का एहसास है और वह अब पिछड़ा गणना की बात कर रहे हैं ऐसे बहरूपियों से सावधान रहे। हमने नीट में आरक्षण का प्रस्ताव पास कराया है। उन्होंने कहा पूर्व में रही सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के नेता यदि आपके पास आए तो उनसे कहना पहले जातीय गणना वहां पर कारण जहां पर कांग्रेस शासित देश है और उसी तरीके से कारण जैसे बिहार में जातीय है गणना की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने समाज के बुजुर्गों को किया सम्मानित
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कुर्मी समाज के कुछ बुजुर्गों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। जिससे कई कार्यकर्ताओं में चर्चा होने लगी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंच से सभी के सहयोग की चर्चा करती हैं किंतु सम्मान सिर्फ अपने सजातीय बुजुर्गों का।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल गंगवार, क्षेत्रीय विधायक डा.सुरभि, वीरेंद्र राजपूत पूर्व प्रधान, शिल्पी गंगवार विनोद गंगवार सहित लगभगों की संख्या में कार्य करता मौजूद रहे।
शोक संवेदना भी व्यक्त नहीं की
क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में हुईं दो लड़कियों की मौत पर हर राजनीतिक पार्टी, कई संगठन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। किन्तु अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनके पिता की जन्म भूमि जनपद फर्रुखाबाद है। लेकिन बड़े दुख की बात है कि वह कायमगंज की धरती पर अपने कार्यकर्ता सम्मेलन में आई और कायमगंज की धरती पर हुए हाई प्रोफाइल कांड ग्राम भगौतीपुर में दो किशोरियों की मौत पर उन्होंने संवेदना भी व्यक्त करना उचित नहीं समझा। जबकि क्षेत्रीय विधायक स्वयं पीड़िता के परिवारों से मुलाकात करने गई थीं।
युवा व्यापार मण्डल ने शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेशउद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से युवा जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उसे मंसाराम तथा उनकी टीम के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल अनुप्रिया पटेल का शाल उड़ाकर एवं उपहार देकर स्वागत सत्कारकिया गया। उनके साथ हिमांशु शर्मा अनुराग कौशल, शिवमंगल कौशल, अमित सेठ, संजय गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी आदि व्यापारी नेता साथ रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

