हवन पूजन के साथ 54 किलो का केक काट मनाया मोदी का जन्मदिन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मंगलवार को ग्राम उलियापुर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विपुल राठौर उर्फ पपला के नेतृत्व में ग्राम उलियापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वा जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डा विकास शर्मा जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा विशिष्ट अतिथि अवनीश चतुर्वेदी ने यजमान बन यज्ञ में आहुतियां देकर पीएम की दीर्घ आयु की कामना की। इसके पश्चात 54 किलो का केक काटा गया।



कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को केक वितरित करते हुए पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा उन्होंने सुबह गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर रूपराम राठौर,मेवाराम, कन्हैया, अशोक गंगवार, रमेश बाथम, महेश बाथम, पप्पू गंगवार, किरन देवी ग्राम प्रधान, किरन राठौर, शिवानी, अनीता, सोनम, सुरवाला, शशी, सरोजनी, बिंदेश दीक्षित, होरीलाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


