धूमधाम से निकला काली भैरव का अखाड़ा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सांझी महोत्सव के चौथे दिन मां भद्रकाली व भैरव, श्री कृष्ण, भगवान शिव शंकर इंटरनेशनल भिखारी आदि विभिन्न स्वरूपों की पांच सांझी हंसगिर बाबा सांझी मंडल की तरफ से बड़े ही धूमधाम के साथ निकली।
आपको बता दें कि संपूर्ण भारत में उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के नगर कायमगंज में पितृपक्ष में मनाए जाने वाली अनोखी परंपरा सांझी महोत्सव जो लगभग 400 वर्ष पुरानी है।
पितृ पक्ष की पूर्णमासी में गणेश पूजन के साथ शुरुआत होती है और पूरे 15 दिवस तक प्रत्येक दिन निकलती है। यह परंपरा नगर में शीतल गिरी सांझी मंडल की तरफ से गणेश पूजन से शुभारंभ होती है तथा दूसरे दिन हंस गिर बाबा सांझी मंडल की तरफ से निकलती है।
प्रत्येक दिवस दोनों समितियां की तरफ से बेहतरीन कारीगरी एक से एक विभिन्न स्वरूपों की साझी व झांकियां निकाली जाती हैं। पिछले कुछ वर्षों की भांति इस वर्ष भी अभी तक दोनों तरफ से किसी भी समिति का गठन नहीं हुआ है लेकिन परंपरा का निर्वहन करते हुए दोनों तरफ से सांझी महोत्सव में सांझी निकल रही है। वहीं नगर वासियों का कहना है की पूर्व में पांच बजे से सांझी महोत्सव शुरू हो जाता था जो देर रात तक चलता था जिसे देखने के लिए दूर-दूर से ग्राम वासी आया करते थे। वही पितृपक्ष में ठेली दुकानदारों की भी अच्छी खासी दुकानदारी भी होती थी सड़कों पर ग्रामीणों की इतनी भीड़ होती थी कि शाम के समय पर रखने को भी जगह नहीं मिलती थी लेकिन कुछ वर्षों से सांझी महोत्सव का स्वरूप बदल गया और झांकियां निकलने लगी वहीं देर रात में झांकी निकालने के कारण ग्रामीणों के भीड़ भी आना काम हो गई हालांकि जब 8-10 दिन गुजर जाते हैं और झांकियां की संख्या अधिक हो जाती है तब ग्रामीणों की भीड़ होती है अगर यही झांकी देर शाम से निकलने लगे तो ग्रामीणों की अच्छी खासी भी नगर में आएगी और ठेली दुकानदारों को अच्छी आमदनी भी होगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


