सभासदों ने किया जीआईएस सर्वे का विरोध
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में जीआईएस सर्वे को लेकर सभासदों ने काटा हंगामा कोई भी प्रस्ताव नहीं हुआ पारित बैठक हुई निरस्त।
नगर पालिका परिषद कायमगंज में शुक्रवार की शाम को एक बोर्ड की बैठक का आयोजन चेरमैन डा.शरद गंगवार की अध्यक्षता में किया गया था। जिसमें माह जून, जुलाई ,अगस्त 2024 में आए हुए की पुष्टि, नगर पालिका परिषद के समस्त बॉर्डर में स्थित संपत्तियों का जीआईएस सर्वे, एवं अन्य कार्य योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया जाना था। लेकिन सभासदों ने पूर्व में मांगे गए आय व्यय का ब्योरा न मिलने व जीआईएस सर्वे का विरोध कर दिया। जिस कारण बैठक निरस्त कर दी गई। बहन निकाल योजनाओं का विरोध करने वाले सभासद सौम्या गुप्ता, पूजा शुक्ला,अवनीश कुमार, गौरव गुप्ता, उत्तम, आफताब शकील, गीता देवी, पूनम, किशन शाक्य, शाहिद , रवेंद्र कुमार, प्रमोद शर्मा , सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभासदों ने कहा कि जब तक सदन सदस्यों को विस्तार से पूर्ण जानकारी नहीं दी जाएगी। हम आगामी प्रस्ताव पास नहीं करेंगे। जीआईएस से नगर वासियों पर अधिक कर लागू होगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


