बंगलादेश पर विपक्ष कर रहा दोहरी राजनीति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– आबकारी मंत्री बोले, योगी सरकार में शराब माफियाओं की कमर टूट चुकी है
फर्रुखाबाद :- जिले में आबकारी मंत्री व उत्तर प्रदेश उद्योग संगठन के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को एक संस्था द्वारा आयोजित निजी कार्यक्रम में आए थे। कमालगंज – फतेहगढ़ के बीच उद्योग संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंशाराम व उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन्हें दूर कराने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि सूबे के शराब माफियाओं की कमर अब पूरी तरह से टूट चुकी है। योगी सरकार ने गुंडे माफियाओं का सफाया कर दिया है।किसी समय हम लोग भय मुक्त समाज की कल्पना करते थे।
योगी सरकार में सभी लोगों को फायदा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे में शराब माफियाओं का नेटवर्क अब पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। उनकी अब कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगला देश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, मंदिर तोड़े जा रहे हैं और विपक्ष अपनी दोहरी भूमिका निभा रहा है। इस मामले पर विपक्ष ने एक भी टिप्पणी नहीं की है। मोदी सरकार ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया हैऔर कहा है कि हिन्दुओं पर अत्याचार बंद होने चाहिए। इस अवसर पर विनय अग्रवाल,मोहन अग्रवाल, हिमांशू शर्मा, शिवमंगल कौशल, आयुष गुप्ता, प्रमोद वर्मा, कन्हैया वर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

