नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवा महोत्सव को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

युवा महोत्सव को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- 
युवा महोत्सव को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध शुरू हुआ है। हिन्दू महासभा ने कार्यक्रम पर प्रतिबंद लगाने की मांग की है।वहीं आयोजन में सम्मानित होने वाले कुछ लोगों पर भी सबाल खड़े किये हैं। वहीं आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का चयन हुआ।
दरअसल शहर के एसबीआई गली स्थित एक सभागार में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसके चलते उसमे दर्जनों युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे मिस्टर फर्रुखाबाद समता अग्निहोत्री, मिस फर्रूखाबाद प्रिंसेस शिल्पी गौतम, मिस्टर कानपुर रीजन प्रिंस अभिषेक कटियार, मिस्टर उत्तर-प्रदेश विनर रितज्ञ कुलश्रेष्ठ, मिस्टर उत्तर प्रदेश प्रिंस आर्या श्रीवास्तव, मिस कानपुर रीजन विनर शशि चौहान, मिस उत्तर प्रदेश विनर अनु सिंह, मिस उत्तर प्रदेश (प्रिंसेज) प्रगति मिश्रा, मिस उत्तर प्रदेश (अर्थ) आव्या, मिस प्रिटी उत्तर प्रदेश कशिश पटेल, मिस ग्रांड उत्तर प्रदेश अंजली, मिस माडल उत्तर प्रदेश प्रीती राजपूत, मिस प्रिटी इंडिया कृतिका यादव, मिस इंडिया विनर निधि तिवारी, मिस टीन इंडिया विनर सिद्दी चौंहान, मिसेज फर्रुखाबाद विनर कंचन को घोषित किये गये। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व सपा प्रत्याशी नबल किशोर शाक्य, पुष्पेन्द्र यादव, संदीप शर्मा आदि प्रमुख रूप से रहे।
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने विभिन्न संगठनों से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम में सम्मनित होने के लिए जाने पर कड़ा विरोध किया है। विमलेश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शर्म आती है उन लोगों पर जो नेता हिंदुत्व और सनातन की बात करते हैं और इस जगह पर जाकर सम्मान लेते है। उस सभी माता-पिता से अनुरोध है कि अपने बच्चो को माडल बनाओं लेकिन इतना भी नही कि आपके हाथ से निकल जाये।वह जिला प्रशासन की तरफ से भविष्य में इस तरह के आयोजनों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगानें की मांग करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]