फर्रुखाबाद महेंद्रा कार शोरूम में लगी आग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- कार शोरुम के साइन बोर्ड में अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी। जिससे शोरुम के ऊपर आग की लपटें देखकर भीड़ लग गयी। शोरुम कर्मियों और दमकल ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सेन्ट्रल जेल चौराहे से निकट इटावा-बरेली हाई-वे पर महेंद्रा शोरुम में लगे साइन बोर्ड में गुरुवार को शाम लगभग 6:30 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। शोरुम के बाहर मौजूद लोगों ने आग लगने की जानकारी शोरुम कर्मियों को दी। जिसके बाद शोरुम कर्मियों ने। सबमर्सिबल से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। जिसके बाद दमकल को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पंहुचे और आग पर काबू पाया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

