नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साहब रूपए लेकर लेखपाल ने करा दिया कब्जा, न्याय न मिला तो करूंगी आत्महत्या – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

साहब रूपए लेकर लेखपाल ने करा दिया कब्जा, न्याय न मिला तो करूंगी आत्महत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नवागंतुक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में लगे प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस में 116 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग व विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। फरियाद सुनने के दौरान एक महिला ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दे दी । जिसे जिलाधिकारी ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस में महिला इंद्रावती पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी ग्राम सिवारा मुकुट अपनी रजिस्टर्ड वसीयत व अन्य जमीनी दस्तावेज के साथ तहसील सभागार में पहुंची और उन्होंने नवागंतुक जिलाधिकारी के समक्ष लेखपाल तहसीलदार पर हर काम के लिए सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाते हुए उनकी भूमि पर रुपए न देने के कारण विपक्षी को झोपड़ी डालकर कब्जा कर दिया की शिकायत कहीं और न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। ग्राम दोस्तपुर माजरा कुआं खेड़ा वजीर आलम के ग्रामीण हरकिशन विपिन सत्यवान धर्मेंद्र कश्यप प्रदेश अध्यक्ष जनता जागृति सेवा संगठन के साथ समाधान दिवस में पहुंचे और उन्होंने सरकारी चक्र नंबर 4444 जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। चक रोड पर राधेश्याम आदि लोगों द्वारा जबरिया कब्जा कर न्यास भरकर निर्माण कार्य करने की शिकायत की पूर्व में शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि लेखपाल द्वारा अभी तक कोई पैमाइश नहीं की गई है उक्त स्थान पर देवी मंदिर पर हम ग्राम वास पूजा अर्चना करने जाते हैं देवी मंदिर 44 46 राजस्व अभिलेखों में दर्ज चला आ रहा है कब्जे का विरोध करने पर राधेश्याम झगड़ा फसाद पर आमादा हो जाते हैं। अधिवक्ता सरनेश कुमार नासिक कार्य करते हुए कहा की जन्म प्रमाण पत्र आवेदन पहुंचने के बावजूद भी अधिकारी काफी लंबा समय व्यतीत करते हैं जिससे जरूरतमंदों को काफी समस्याएं आ रही है। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, डीपीआरओ, उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार तहसीलदार विक्रम सिंह नया तहसीलदार मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी कायमगंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]