नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा के झूठ और लूट के शासन का अंत करने के लिए संकल्पित – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भाजपा के झूठ और लूट के शासन का अंत करने के लिए संकल्पित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘’झूठ और लूट” की नीति पर सरकार चलाने का आरोप लगाया। यादव ने यहां एक बयान में भाजपा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा, ”भाजपा झूठी पार्टी है। भाजपा की सरकार झूठ और लूट की नीति पर चल रही है। झूठे वादे और हर विभाग, हर योजना में लूट करना ही इनका काम है।
उन्होंने कहा, ”भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकारों ने झूठ बोलकर हर वर्ग और जनता को ठगने का काम किया। किसानों, नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों से झूठे वादे किए। कोई भी वादा पूरा नहीं किया। अब फिर उत्तर प्रदेश की जनता को नए-नए झूठे सपने दिखाना शुरू कर दिए गये हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते 10 साल में भी किसानों की आय दोगुनी नही हुई। उलटे उनकी आय दिनों दिन घटती जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है और गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया बढ़ता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार लगातार किसान विरोधी कार्य कर रही है और इस वर्ष अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं हुई। उन्होंने कहा, ”भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को भारी निवेश और लाखों नौकरियों के सपने दिखाये। बड़ी-बड़ी इनवेस्टर्स मीट हुई। इनमें देश के बड़े उद्योगपति और प्रधानमंत्री जी, केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रपति तक आये लेकिन कोई निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है।

यादव ने कहा, ”किसी भी जिले में फैक्टरी और कम्पनी लगती नहीं दिख रही है। न तो भाजपा सरकार निवेश ला पायी और न नौजवानों को नौकरी, रोजगार दे पायी बल्कि इनकी गलत नीतियों, प्रताड़ना और उगाही से कानपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के बड़े व्यवसायी अपना कारोबार बंद कर बाहर जा रहे है। कारोबार बाहर जाने से उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और बढ़ेगी। इस सरकार में प्रदेश में एक भी विकास का ऐसा कार्य नहीं किया जिसे वह जनता के बीच बता सके।

उन्होंने कहा, ”अब इस सरकार के दिन गिने-चुने रह गए है तो फिर से जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसी तमाम झूठी घोषणाएं शुरू हो गयी है जिनके लिए कोई बजट नहीं है। जनता समझ गयी है। भाजपा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह का प्रोपगेंडा करने को अपनी उपलब्धि मानती है और जनता को भ्रमित कर रही है। 2027 के चुनाव में जनता भाजपा के झूठ और लूट के शासन का अंत करने के लिए संकल्पित है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]