नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘मुसलमान धरती की सबसे बड़ी समस्या…’ यति नरसिंहानंद ने दिया विवादित बयान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

‘मुसलमान धरती की सबसे बड़ी समस्या…’ यति नरसिंहानंद ने दिया विवादित बयान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– धर्म संसद में कृष्ण जन्मभूमि रहा मुख्य मुद्दा 

Mathura News : प्रयागराज महाकुंभ-2025 में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से विराट धर्म संसद का आयोजन किया गया, जिसमें साधु संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर हुंकार भरी। साधु संतों की ये बैठक शंकराचार्य प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस धर्म संसद में महामंडलेशवर यति नरसिंहानंद सरस्वती भी शामिल हुए। जिन्होंने साधु संतों को संबोधित करते हुए एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा उठाया और मुसलमानों को धरती की सबसे बड़ी समस्या कहा।

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की भी मांग
बता दें कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए विराट धर्म संसद का आयोजन किया गया जिसमे अनेकों प्रस्ताव पास.हुए। साधु संतों ने अयोध्या में रामलला की तरह मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के लिए मंदिर बनाने की मांग की। साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की गई। इतना ही नहीं, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की भी मांग की गई। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा आयोजित विराट धर्म संसद में भारतवर्ष को परम वैभव प्राप्त कराने श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए शंकराचार्य प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में हुई इस धर्म संसद में हजारों की संख्या में दंडी संन्यासी, वैष्णव, महामंडलेश्वर एवं महंतों ने हुंकार भरी।

हमें एकजुट होकर सनातन विरोधियों का सामना करना होगा
वेद स्वस्तिवाचन से प्रारंभ हुई धर्म संसद का शुभारंभ प्रखर हिंदूवादी महामंडलेश्वर यतिनरसिंहमा नंद सरस्वती, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहरी, महंत राधाकांत गोस्वामी, जगद्गुरु अनिरुद्ध महाराज, एवं महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि अब समय आ गया है हमें एकजुट होकर सनातन विरोधियों का सामना करना होगा। भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण की लड़ाई फिर एक बार आंदोलन के रूप में लड़नी होगी। श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकlर हिंदूवादी दिनेश फलाहारी ने कहा कि भारतवर्ष के संत जन जब उठ खड़े होंगे भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण का मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

गौ माता को विश्व माता घोषित करने की मांग
शंकराचार्य प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की बगैर हिंदू राष्ट्र एवं अखंड भारत की परि कल्पना स्वप्न के समान है। महामंडलेश्वर भैया जी महाराज ने कहा कि अब हिंदू जाग रहा है हमको विश्वास है न्यायालय जल्द से जल्द साक्ष्य के आधार पर हिन्दू हित में फैसला करेगा। फूलडोल दास महाराज जी ने कहा कि मोदी योगी की सरकार में सनातन धर्म की विजय पताका पहराई जा रही है। संत मोहिनी शरण महाराज जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि गौ माता की रक्षा होनी चाहिए। पीठाधीश्वर बद्रीस जी महाराज ने कहा कि दिनेश शर्मा ने अन्न छोड़ दिया है, पादुका छोड़ दिए हैं, सभी संत भगवान उनको आशीर्वाद दीजिए। हजारों की संख्या में उपस्थित संत, महामंडलेश्वरों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुनवाई जल्द करने का अनुरोध किया। गौ माता को विश्व माता घोषित करने की मांग की, तथा जनसंख्या नियंत्रण बिल लाने की सरकार से गुजारिश की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]